{"_id":"5942d3554f1c1b96218b4756","slug":"11497551701-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: जिलाधिकारी
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : डीएम
बहराइच। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में लोगोें ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 60 यूनिट रक्तदान हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएम अजयदीप सिंह ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। उन्होंने कार्यक्रम में रक्तदाताओं व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और फूल माला पहनाकर सम्मानित भी किया।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में सुबह रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। आम नागरिकों के साथ ही एसएसबी के जवानों ने इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा भारत विकास परिषद, लेखपाल संघ, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, एमआर संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी रक्तदान किया। व्यक्तिगत रूप से रक्तदान करने वालों में विनय सिंह, चंद्र शेखर विश्वकर्मा, डा.ॅ अतुल मिश्रा, जयप्रकाश, अनुराग राय आदि शामिल हुए। जबकि धार्मिक संगठनों में शिया व खालसा ग्रुप के पदाधिकारी शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अरुणलाल, महिला सीएमएस डॉ. मधु गैरोला, डीपीएम डॉ. आरबी यादव, कमांडेंट एसएसबी भिनगा प्रमोद देवरानी, डॉ. किरन कुमार, एसएसबी नानपारा के डॉ. आईएच काजमी आदि मौजूद रहे।