फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   घसियारीपुरा को जलभराव मुक्त करने के लिए 29 करोड़ की कार्ययोजना

घसियारीपुरा को जलभराव मुक्त करने के लिए 29 करोड़ की कार्ययोजना

Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
घसियारीपुरा को जलभराव मुक्त करने के लिए 29 करोड़ की कार्ययोजना
डीएम बोले- सफाई के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा
विज्ञापन

बहराइच। घसियारीपुरा मोहल्ले में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में डीएम अजय दीप सिंह ने कहा कि वर्ष 2018 तक देश को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त कराने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है। उसे सभी को मिलकर पूरा करना होगा।

इस मौके पर उन्होंने घसियारीपुरा को जलभराव मुक्त करने के लिए 29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाने की बात कही। डीएम ने कहा कि जागरूक रहने से समाज स्वच्छ होगा और तभी उसका विकास संभव है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि घसियारीपुरा की जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए 29 करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी गयी है। इसके अलावा 27 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण की भी परियोजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले की मूलभूत समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सफाई के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। डीएम ने मोहल्ले में स्वच्छता समिति बनाने को कहा। उन्होंने ईओ नगर पालिका को मोहल्ले में डस्टबिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल आदि ने भी संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों का स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प दिलाया। संचालन प्रशांत मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के आयोजक सभासद अजय प्रताप सिंह ने आभार जताया।

संयोजक एसपी मिश्रा रहे। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट पीके सिंह, ईओ नगर पालिका पवन कुमार, विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, श्रवण शुक्ला, राजन सिंह, डा. विवेक दीक्षित, एनयूएलएम की ज्योति मिश्रा, सभासद अखिलेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।

ग्राम जब्दी का भ्रमण कर लिया साफ.-सफाई का जायजा
तेजवापुर के ग्राम जब्दी में कराये गये साफ.-सफाई व्यवस्था का डीएम अजय दीप सिंह ने अमले के साथ भ्रमण कर जायजा लिया। गांव के स्कूल में चौपाल लगाकर विकास व कल्याणकारी योजना की जानकारी लेकर सत्यापन किया।


सभी मजरों में विकास कार्य समान रूप से कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक मजरे में दो-दो सोलर लाइट लगवाने, हैंडपंप दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed