फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1084 council schools of the district lag in student attendance

Bahraich News: छात्र उपस्थिति में जिले के 1084 परिषदीय स्कूल फिसड्डी

Sat, 28 Sep 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 28 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
1084 council schools of the district lag in student attendance
बहराइच। शासन का निर्देश है कि परिषदीय विद्यालयों में 70 प्रतिशत छात्र उपस्थिति कराई जाए, लेकिन जिले के 1084 परिषदीय विद्यालय इस निर्देशों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। प्रदेश स्तर पर की जा रही समीक्षा में पिछले दो महीने से इन विद्यालयों में 60 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर ई रैंक मिल रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों को कांवेंट की तर्ज पर चलाने के लिए सरकार बड़ा प्रयास कर रही है, लेकिन विभागीय उदासीनता व अभिभावकों की लापरवाही इन प्रयासों पर पानी फेर रही है। जिले के सभी 2803 परिषदीय विद्यालयों में से 1084 विद्यालय ऐसे हैं जहां 60 प्रतिशत से कम छात्र उपस्थिति पाई गई है। अगस्त व सितंबर में प्रदेश स्तर पोर्टल पर जिला स्तरीय समीक्षा की जा रही है। इसमें बहराइच को ई रैंक मिल रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया है कि 70 प्रतिशत छात्र उपस्थिति कराई जाए। विद्यालय में पंजीकृत बच्चे जो प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं उन्हें अलग करें। शिक्षक और रसोइया बच्चों के घर पहुंचकर उन्हें विद्यालय लाएं।
विज्ञापन

----------------
ब्लॉकवार विद्यालय की संख्या जिसमें 60 प्रतिशत से कम है उपस्थिति
विकास खंड विद्यालयों की संख्या
रिसिया- 132
चित्तौरा- 105
पयागपुर- 96
बलहा- 90
जरवल- 89
हुजूरपुर- 76
मिहींपुरवा 77
विशेश्वरगंज- 75
तेजवापुर- 74
फखरपुर- 68
महसी- 64
कैसरगंज- 53
शिवपुर- 52
नवाबगंज- 26
बहराइच नगर- 07
-------------
वर्जन
छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिक्षक व रसोइया घर-घर जाकर स्कूल न आने वाले छात्रों को वापस लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed