फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth should give up drugs and focus on the development of the country: Naresh Tikait

युवाओं को नशा छोड़कर देश के विकास की तरफ देना चाहिए ध्यान : नरेश टिकैत

Fri, 07 Nov 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Youth should give up drugs and focus on the development of the country: Naresh Tikait
अग्रवाल मंडी टटीरी में पत्रकार वार्ता करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश ​टिकैत। संवाद
- गन्ना मूल्य में 30 रुपये की बढ़ोतरी काफी कम, किसानों को मेहनत के साथ करनी चाहिए खेती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि युवाओं को नशा छोड़कर देश के विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए। नशा परिवार व समाज को बर्बाद करता है।
वह निबाली गांव में एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में जिला प्रवक्ता चौधरी हिम्मत सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज युवा नशे की तरफ बढ़ रहा है, जो पतन और चिंता का कारण बना हुआ है। अभिभावकों को युवाओं पर ध्यान देकर उन्हें अच्छी शिक्षा देनी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य तीस रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए, लेकिन यह उनकी मेहनत से काफी कम है। बीज, दवाई व खाद के दाम बढ़ रहे हैं और इसके कारण गन्ने की खेती किसानों के लिए घाटा साबित हो रही है। किसानों को अपनी खेती मेहनत के साथ करनी चाहिए और इसके अलावा पशुपालन व अन्य कार्य की तरफ भी ध्यान देना होगा। इस दौरान इंद्रपाल प्रधान, युवा एनसीआर के महासचिव प्रवीण मलिक, देवकांत शर्मा, नसीम खान, आशु, अंकित ठाकुर, ताहिर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed