फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth shot in Jaunmana village, referred to Meerut in critical condition

जौनमाना गांव में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in Jaunmana village, referred to Meerut in critical condition
कुछ दिन पूूर्व भैसा-बुग्गी दौड़ को लेकर हुई थी कहासुनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भैंसा बुग्गी दौड़ को लेकर हुई कहासुनी में जौनमाना गांव में बुधवार की रात कुछ युवकों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत मेें मेरठ रेफर कर दिया।

जौनमाना गांव का रहने वाले 40 वर्षीय गजेंद्र पुत्र प्रकाश पर बुधवार की देर रात कुछ युवकों ने मारपीट करते हुए फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से गजेन्द्र घायल हो गया। इसके बाद हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गजेंद्र को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।बृहस्पतिवार को परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव में भैंसा दौड़ प्रतियोगिता के दौरान पीड़ित की आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed