फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth injured in attack dies in Delhi hospital

हमले में घायल युवक ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा

Tue, 22 Jun 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in attack dies in Delhi hospital
खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान में शनिवार की रात्रि में घर में घुसकर हुए हमले में घायल डीजे संचालक ने दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को सुबह के समय दम तोड़ दिया। परिजनों ने मंगलवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिरान में ईदगाह के पास राजू टायर पंचर की दुकान करता है। उसका पुत्र विनीत डीजे बजाता था। विनीत 19 जून को शाम अपने घर में बैठा था। तभी पड़ोसी पिता और पुत्र लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने विनीत पर हमला कर दिया । परिजनों ने घायल विनीत को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की सुबह अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने गमगीन माहौल में खेकड़ा में शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक के भाई पंकज ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने हमले की वीडियो भी कोतवाली प्रभारी को सौंपी। वीडियो में हमलावर विनीत पर लाठी डंडे से हमला कर रहे हैं। यह वीडियो वायरल भी हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया आरोपी दीपक और विजयपाल ने युवती पर कमेंट करने पर विनीत पर हमला किया था। दोनों आरोपियों को सोमवार को जानलेवा हमले के आरोप जेल भेजा। अब मुकदमे को हत्या की धारा में तब्दील किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed