फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth dies due to dengue, more than 50 people are suffering from fever

डेंगू से युवक की मौत, 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित

Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to dengue, more than 50 people are suffering from fever
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। धनोरा टीकरी में डेंगू से युवक की मौत हो गई है। युवक पिछले एक सप्ताह से डेंगू से पीड़ित था। युवक का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा था। गांव में 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नही मिल रही है, जिससे ग्रामीणों को दूसरे जनपदों में इलाज कराना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव में कैंप लगवाने और दवाई का छिडक़ाव कराने की मांग की है।
बिनौली ब्लॉक के दाहा, भड़ल, धनौरा टीकरी में डेंगू और बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। इन गांवों में सात लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। शुक्रवार देर शाम धनौरा टीकारी के मोहित (28) पुत्र मुकेश की डेंगू से मौत हो गई। उसका मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा था। गांव के जगपाल आर्य, नरेंद्र आर्य, मिंटू सहरावत, अमित वेदवान, महक सिंह का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। दाहा पीएचसी पर चिकित्सकों की कमी है और लैब टैक्नीशियन न होने के कारण लोगों को इलाज नही मिल रहा है। कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पीएचसी पर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

गांव की रुचि, मुन्नी, मनोज, राहुल, सार्थक, योगेंद्र, ओमकारी, रितु, माही, शगुन, विशु, वंश व देव सहित लगभग 50 लोग बुखार से पीड़ित हैं। पीड़ितों का बड़ौत, मेरठ और अन्य जिलों में इलाज चल रहा है। उन्होंने गांव में कैंप लगवाने व दवाई की छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
ब्लॉक के तीनों गांवों में नियमित कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही है। विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों को छिडक़ाव के लिए दवा उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव का सर्वे कर लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरुक कर रही है। - डॉ सुरुचि शमरहि, जिले मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed