{"_id":"37a6929157eef7eaa057eb851d18c00e","slug":"youngster-active-for-village-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने उठाया गांव के विकास का जिम्मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने उठाया गांव के विकास का जिम्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
दोघट के दाहा गांव में जनहित विकास मोर्चा के तत्वाधान में युवाओं ने गांव में सफाई अभियान छेड़ा दिया है। अब युवा गांव की गलियों में टूटे पड़े खड़ंजों को उखाड़कर स्वयं ही ठीक कर रहे है। पहले गांव की गलियों की सफाई की गई थी।
गांव के युवा आठ दिन से सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने गांव की गलियों से कीचड़ को पूरी तरह से साफ कर दिया है। अब युवा गांव के टूटे पड़े खड़ंजों को ठीक करने में जुट गए हैं।
इसकी खर्च भी स्वयं ही वहन कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि जब अधिकारियों को इस गांव की चिंता नहीं है, तो यहां के लोग कहां जाएं, यहां रहना है तो खुद ही व्यवस्था करनी होगी। कई बार समस्याओं के बारे में शिकायत कर चुके हैं लेकिन प्रशासन का कोई भी अधिकारी आज तक गांव में विकास कार्यों को देखने तक नहीं आया है।
विज्ञापन
इससे तंग होकर अब उन्होंने इसका जिम्मा खुद ही उठाया है। अब वे पूरे गांव की गंदगी को साफ कर अपने गांव में साफ-सुथरा बनाकर ही दम लेंगे। इस अवसर पर मलखान सिंह, ऋषिपाल, सीटू, गजेंद्र राणा, राजेश राणा, बबलू, बिल्लू, विनीत, सुमित, अमित, धोला, उपेंद्र, बहादुर राणा, अंकित राणा, शुभम राणा, बिल्लू राणा ने सहयोग किया।