फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   You will waste water today, it will be difficult tomorrow

आज बर्बाद करोगे जल, मुश्किल हो जाएगी कल

Wed, 10 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
You will waste water today, it will be difficult tomorrow
बागपत। भूगर्भ जल के अति दोहन से जिले के हालात बिगड़ रहे हैं। प्रत्येक वर्ष भूजल स्तर गिर रहा है। घर-घर सबमर्सिबल के चलन ने संकट बढ़ाया है। वर्षा जल संचयन का अभाव और तालाबों पर अवैध कब्जों के कारण पानी बर्बाद हो रहा है। यही वजह है कि प्रत्येक वर्ष एक से डेढ़ मीटर जल स्तर घट रहा है। जिला डार्क जोन में हैं। पानी बचाने के लिए अगर पहल नहीं की गई तो अगली पीढ़ी के लिए ही हालात मुश्किल हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश जल निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो आए साल 60 से 70 सेंटीमीटर गिरावट दर्ज की जा रही है। जिले के कई इलाकों में भूगर्भ जल 90 से 100 फीट तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

हर जगह गिरा जलस्तर
बागपत। भूगर्भ जल विभाग के तकनीकी सहायक श्यामवीर ने बताया कि खेकड़ा में वर्ष 2019 में जलस्तर करीब 30 मीटर पर रहा है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जलस्तर में गिरावट रही है। यहां वर्ष 2014 के सापेक्ष वर्ष 2015 में प्री मानसून में देखें त 1.17 मीटर जलस्तर गिरा है। सिरसली, पिलाना ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

यहां जन्में जलपुरुष, लेकिन जल का टोटा
बागपत। जलपुरुष के नाम से विख्यात मैग्सेसे अवार्ड विजेता राजेंद्र सिंह जिले के डौला गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने राजस्थान में जल बचाने की मुहिम चलाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके काम को सराहा गया। मगर, उनके जिले में ही जल का संकट खड़ा हो रहा है। राजस्थान के अलवर से उन्होंने जल बचाओ अभियान चलाया है। इसके लिए उन्हें मैग्सेसे अवार्ड दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुसार में 35 मीटर तक गिरा जलस्तर
बागपत। चौगामा क्षेत्र के लोग सालों से भूजल संकट झेल रहे हैं। हिंडन और कृष्णा नदी के बीच के इस क्षेत्र में जलस्तर लगतार गिर रहा है। पुसार गंाव में जलस्तर 35 मीटर और निरपुड़ा में साल 2019 के रिकॉर्ड के मुताबिक 31 मीटर पर जलस्तर है।

क्या है कारण :
- तालाबों पर अवैध कब्जे।
- गन्ने की अधिक पैदावार।
- हिंडन और कृष्णा का सूखना।
- सबमर्सिबल पंपों की बढ़ती संख्या।
अब उम्मीद बनीं अटल भूजल योजना
बागपत। जिले के लिए अब अटल भूजल योजना उम्मीद बनी हैं। पिलाना और बागपत ब्लॉक का चयन योजना में किया गया है। भूगर्भ जल विभाग के तकनीकी सहायक श्यामवीर का कहना है कि दोनों ब्लॉक का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के अलावा योजना चलाकर पानी बचाने की मुहिम छेड़ी जाएगी।
चलेगा भूजल सप्ताह
बागपत। जिले में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भूगर्भ जल विभाग ने योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed