फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yamuna's water level rises after rain on mountains

पहाड़ों पर बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा

Wed, 12 Jan 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level rises after rain on mountains
ओर फसल न डूबे लगा दिया बांध:बागपत यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद मटर,गेहूं व अन्य फसलों को बचाने के ? - फोटो : BAGHPAT
- 100 बीघा से ज्यादा में लगाई गई खरबूजे और तरबूज की फसल डूबी
विज्ञापन

- चार फुट पानी बढ़ यमुना में, किसानों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पहाड़ों पर हुई बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। करीब चार फुट तक जलस्तर बढ़ने से बागपत क्षेत्र के किसानों की लगभग सौ बीघा से अधिक खरबूजे और तरबूज की फसल डूब गई है। इससे किसानों की काफी नुकसान हो गया है। फसल बचाने के लिए किसान बुधवार को भी यमुना के किनारे पर बांध बनाकर पानी रोकने की कोशिश करते रहे।

पहाड़ों पर बरसात के बाद यमुना में जलस्तर बढ़ने से गेहूं और मटर की फसल बचाने के लिए बुधवार को भी किसान जुटे रहे। यमुना के किनारे पर बांध बनाया। इसके बावजूद किसानों की सौ बीघा से अधिक फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। ईदगाह कॉलोनी के किसान ईसाकी ने बताया कि अचानक यमुना का जलस्तर बढ़ने से उसकी 15 बीघा खरबूजा व तरबूज की फसल और पांच बीघा खीरा, घीया, सीताफल, ककड़ी की फसल नष्ट हो गई। इसके अलावा शौकीन की 15 बीघा व पुराना कस्बे के नूरदीन की 20 बीघा, मुम्तियाज की 25 बीघा, मिरहसन 15 बीघा खरबूजा व तरबूज की फसल यमुना में डूबकर नष्ट हो गई। लगातार बारिश के कारण पहले ही मटर, सरसों की फसलों को नुकसान हो चुका है। अब यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद खरबूजा व तरबूज की फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed