{"_id":"64b43727125b22bd9b028108","slug":"yagya-and-plantation-are-necessary-to-save-the-environment-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-3275-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पर्यावरण बचाने के लिए यज्ञ और पौधरोपण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पर्यावरण बचाने के लिए यज्ञ और पौधरोपण जरूरी
विज्ञापन
खेकड़ा। घिटौरा गांव में आयोजित यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां देकर पर्यावरण बचाने और पौधरोपण करने का संकल्प लिया।
घिटौरा गांव स्थित पुस्तकालय परिसर में रविवार को ग्रामीणों ने यज्ञ किया। आचार्य आनंद बैसला और आचार्य कपिल कुमार ने मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ पूर्ण कराया। कहा कि प्रकृति मनुष्य को बहुत कुछ देती है। मनुष्य को भी प्रकृति की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों के जन्मदिवस आदि के मौके पर पौधरोपण करने, गोशाला में गोवंशों को चारा खिलाकर पुण्य कर्म करने को कहा।
ग्रामीणों ने पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण का संकल्प लिया। इस दौरान दिनेश बैसला, जयचंद बैसला, रामकुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह, शिवम बैसला, कमल, कुणाल, कमल, कुसुम, रेणू, तानिया, भावना, कशिश, सोनिया आदि शामिल रहे।