फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yagna is necessary for environmental purification: Amaresh Shastri

पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ जरूरी : अमरेश शास्त्री

Fri, 20 Mar 2026 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Yagna is necessary for environmental purification: Amaresh Shastri
-बरनावा के महर्षि वेद व्यास वानप्रस्थ आश्रम में दूसरे दिन सामवेद पारायण महायज्ञ किया गया
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के महर्षि वेद व्यास वानप्रस्थ आश्रम में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विश्व कल्याणार्थ सामवेद पारायण महायज्ञ किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।

यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी आत्मानंद महाराज ने विधि विधान से यज्ञ कराया, यजमान संजय शर्मा व सुभाष त्यागी रहे। ब्रह्मचारी मोहित, निखिल, अविचल ने सस्वर वेदपाठ किया। वैदिक विद्वान आचार्य अमरेश शास्त्री ने कहा कि यज्ञ एक सार्वभौमिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जो संपूर्ण ब्रह्मांड के कल्याण और पर्यावरण की शुद्धि के लिए सर्वोपरि है। यह प्राचीन परंपरा हानिकारक कीटाणुओं को नष्ट करके वायु, जल, अग्नि, आकाश और पृथ्वी का संतुलन बहाल करती है, जिससे सभी जीवों को स्वास्थ्य और शांति प्राप्त होती है। विक्रम शास्त्री ने कहा कि यज्ञ न केवल बाहरी पर्यावरण को, बल्कि सांस के माध्यम से शरीर के अंदर जाकर मानसिक चेतना और स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाता है। आयोजक आचार्य विजय कुमार शास्त्री, अरुणानंद पुरी महाराज, रामानंद महाराज, स्वामी धर्मानंद ने भी वेदोपदेश दिए। यज्ञ में रणजीत सिंह, राजू प्रजापति, मूलचंद गुप्ता, पूर्व प्रधान विष्णुदत्त त्यागी, राकेश फौजी, धनुषपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed