{"_id":"5883a3734f1c1bc77ceffbb0","slug":"xen-second-office-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में फुंके विद्युत ट्रांसफार्मरों को बदलवाने के लिए ठेेकेदारों और दलालों द्वारा ग्रामीणों से जा रही अवैध वसूली के विरोध में शुक्रवार की रात क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने उन्हें समझाकर शांत किया और मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगा तो क्षेत्र के लोग आंदोलन शुरू कर देंगे।
शुक्रवार की रात बिनौली, बरनावा, रंछाड, सिरसली, बिजरौल, गुराना, हिलवाड़ी, जौहड़ी, कान्हड़, दोघट, बामनौली, माखर, पुसार आदि सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना था कि क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फूंक रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों को विद्युत संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलवाने को लेकर ग्रामीणों से ठेकेदार व क्षेत्र मेें सक्रिय कुछ दलाल जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। यदि ग्रामीण इसका विरोध करते है तो कई-कई दिनों तक फुंके ट्रांसफार्मरों को नहीं उठवाया जाता है। निगम के अफसरों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
हंगामे की सूचना पर अधिशासी अभियंता एसपी टांक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। अधिशासी अभियंता एसपी टांक ने बताया कि कई माह से इस प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी को पैसे न दे। हंगामा करने वालों में सुभाष, राजपाल, धर्मेंद्र, सुबोध, रविंद्र, जगवीर, प्रेमपाल, धर्मवीर, बलबीर, उपेंद्र, रूपेंद्र, बबलू, सुक्का, अलबेल, भोपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
मामले ने तूल पकड़ा
बड़ौत। कान्हड़ बिजलीघर पर एसएसओ और ठेकेदार के बीच हुए विवाद तुल पकड़ता जा रहा है। जहां ठेकेदार एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कराने पर अड़े हुए हैं, वहीं क्षेत्र के बिजलीघरों पर तैनात एसएसओ ने भी उक्त ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसएसओ इस संबंध में अधिशासी अभियंता एसपी टांक से मिले और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उक्त ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सभी एसएसओ कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर देंगे। इस संबंध मेें अधिशासी अभियंता एसपी टांक का कहना था कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों का समझौता कराएं जाने का प्रयास किया जा रहा है।