Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: पेड़ से टकराई जीप, जूनियर वारंट ऑफिसर की मौत

Tue, 24 Nov 2026 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime news
रटौल। फरीदाबाद में गश्त के दौरान सरकारी जीप पेड़ से टकराने से लहचौड़ा गांव के वायु सेना के जूनियर वारंट ऑफिसर रणधीर सिंह (56) की रविवार देर रात मौत हो गई। सोमवार को लहचौड़ा गांव में शव लाकर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे उमेश ने दी।
विज्ञापन

लहचौड़ा गांव निवासी बलबीर सिंह यादव ने बताया कि उनके भाई वायुसेना में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर हिंडन एयरबेस पर तैनात थे। 15 दिन पहले फरीदाबाद में ड्यूटी पर भेजे गए थे। शनिवार को गश्त के दौरान उनकी सरकारी जीप पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में रणधीर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

चोट को मामूली मानकर कमरे पर चले गए, लेकिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। उन्होंने दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। उनका शव सोमवार शाम को वायु सेना के जवान गांव में लेकर आए। उनके अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी और नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणधीर सिंह 1988 में वायुसेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed