{"_id":"6b04a5e6c474c769e2014c37","slug":"court-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162792-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छेड़छाड़ करने वाले को तीन और अपहरणकर्ता को दो साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छेड़छाड़ करने वाले को तीन और अपहरणकर्ता को दो साल की सजा
विज्ञापन
बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष पॉक्सो के न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने नाबालिग का अपहरण करने वाले शौकीन को दो साल और छेड़छाड़ करने वाले राहुल को तीन साल की सजा सुनाई। साथ ही दो हजार रुपये और 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया, जिसे अदा नहीं करने पर सजा बढ़ाई जाएगी।
बागपत शहर निवासी शिकायतकर्ता ने वर्ष 2024 में कोतवाली में पड़ोस के शौकीन पर नाबालिग भतीजी का अपहरण करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने नाबालिग को तलाशने के बाद आरोपी शौकीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश संजीव कुमार ने दुष्कर्म के आरोप में दोषमुक्त कर दिया और अपहरण में दोषसिद्ध करते हुए दो साल की सजा सुनाई और दो हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
छपरौली थाने में वर्ष 2021 में दर्ज कराई प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने गांव के ही राहुल पर नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने राहुल पर दोषसिद्ध कर तीन साल की सजा सुनाई और 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया।