Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kartik Purnima: Lakhs of Devotees Take a Holy Dip in Yamuna at Kairana, Ghats Echo with Devotional Songs

कार्तिक पूर्णिमा: यमुना तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; भजन-कीर्तन से गूंजे घाट

Tue, 24 Nov 2026 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Nov 2026 10:50 AM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा पर कैराना के यमुना तट पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह पांच बजे से स्नान, पूजन और दान-पुण्य का सिलसिला चला। सुरक्षा के लिए गोताखोर और पीएसी की बाढ़ राहत इकाई तैनात रही।

विज्ञापन
Kartik Purnima: Lakhs of Devotees Take a Holy Dip in Yamuna at Kairana, Ghats Echo with Devotional Songs
कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर कैराना स्थित यमुना तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने यमुना मैया का पूजन किया और दान-पुण्य कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पूरे दिन भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से यमुना तट का माहौल भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सुबह पांच बजे से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला
कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का यमुना तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। ब्रह्म मुहूर्त में लोगों ने नदी में स्नान किया और पवित्र जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवारों के साथ घाट पर पहुंचे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Purnima: Lakhs of Devotees Take a Holy Dip in Yamuna at Kairana, Ghats Echo with Devotional Songs
कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
यमुना मैया का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने यमुना मैया की पूजा की और पुष्प सहित पूजन सामग्री अर्पित की। महिला श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

यमुना घाट पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन और कीर्तन होते रहे। श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ पूजा-पाठ में शामिल हुए। इससे पूरा घाट धार्मिक माहौल में डूबा रहा।
 
विज्ञापन

वस्त्र, मिष्ठान और दक्षिणा का किया दान
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और पूजन के साथ दान-पुण्य की परंपरा भी निभाई गई। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को वस्त्र, मिष्ठान और दक्षिणा भेंट की। पूरे दिन घाट पर धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं। लोगों ने श्रद्धा के साथ पर्व मनाया और पूजा-अर्चना की।

सुरक्षा के लिए गोताखोर और बाढ़ राहत इकाई तैनात
यमुना तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए निजी गोताखोरों के साथ प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की बाढ़ राहत इकाई को भी तैनात किया गया था। प्रशासन और सुरक्षा कर्मी लगातार घाटों पर निगरानी कर रहे थे, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में स्नान और पूजन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed