फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worshiping Vighnaharta removes all troubles

Baghpat News: विघ्नहर्ता का पूजन करने से दूर होते हैं संकट

Mon, 09 Sep 2024 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Worshiping Vighnaharta removes all troubles
-शहरभर में अलग-अलग जगह पर हुए आयोजन, गणपति का किया गुणगान
विज्ञापन

फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली। शहर में चल रहे गणेश महोत्सव में रविवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर भगवान को भोग लगाया।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव हैं। शुभ कार्य में सर्वप्रथम उनका पूजन किया जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा गया है, उनका पूजन करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। रविवार को शहर के बड़ा बाजार में भगवान का पूजन कर लड्डू का भोग लगाया गया।
पंडित सुबोध शास्त्री और सुनील जोशी ने पूजन कराया। सिसाना मार्ग स्थित शिव भूमिया मंदिर में आचार्य आनन्ददेव ने वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान गणेश का पूजन कराया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कुलदीप भारद्वाज, ब्रजमोहन, रजमुनि, शिवा आदि मौजूद रहे। उधर, श्री आदर्श गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से बागेश्वर मंदिर के सत्संग भवन में भगवान गणेश का पूजन किया गया। छपरौली की गंज मंडी में गणेश महोत्सव में हवन कर प्रसाद का वितरित किया। इस मौके पर कपिल, लक्की, राजन, शिवम, राजीव, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री गणेश सेवा समिति की ओर से गणेश महोत्सव में कीर्तन का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष मुकेश गर्ग, अंकुश गोयल, अमित गोयल, प्रवीण गोयल, पवन ठेकेदार, सोनू गुप्ता, सचिन गुप्ता, आयुष मोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed