फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worship of Mother Brahmacharini on the second day of Navratri

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन

Sat, 09 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Brahmacharini on the second day of Navratri
बड़ौत। शारदीय नवरात्र के आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि शुक्रवार को जगतजननी मां जगदंबा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां से आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने घरों सहित मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर तप करने, शक्ति प्रदान करने के साथ-साथ वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति की कामना की।
विज्ञापन

नवरात्र का दूसरा दिन भगवती ब्रह्मचारिणी की आराधना का दिन रहा। श्रद्धालु भक्त व साधक अनेक प्रकार से भगवती की अनुकंपा प्राप्त करने के लिए व्रत-अनुष्ठान व साधना करते दिखाई दिए। नगर के पंचवटी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित मां दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह पांच बजे से भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। शाम के समय मंदिरों में आयोजित हुई मां की आरती में श्रद्धालु उमड़े। नवरात्र के दूसरे दिन महिला श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजन कीर्तन किया। नवरात्र के दूसरे दिन घरों में भी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। देवी को पंचामृत से स्नान कराकर अलग-अलग तरह के फूल, अक्षत, कुमकुम, सिंदूर अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने देवी को सफेद और सुगंधित फूल चढ़ाकर मिश्री व सफेद मिठाई से मां का भोग लगाकर आरती उतारी। इस दौरान भक्तों ने उपासना कर मन्नौतियां भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed