फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women's uproar over liquor contract

शराब का ठेके पर महिलाओं का हंगामा

Fri, 14 Jan 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Women's uproar over liquor contract
बागपत के बड़ौत के बड़का गांव में हाथों में डंडे लेकर शराब की दुकान को बंद कराती महिलाएं। - फोटो : BARAUT
शराब की बोतलें और पव्वे सड़क पर उड़ेली, ठेका कर्मचारियों को सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन

बड़ौत-बड़का-हिलवाडी मार्ग पर दिया धरना, पुलिसकर्मियों से भी तीखी नोकझोंक
महिलाओं ने दी चेतावनी, ठेका बंद नहीं हुआ तो नहीं करेंगे चुनाव में मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बड़का गांव में देशी शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। ठेका कर्मचारियों ने विरोध किया तो महिलाओं ने शराब की बोतलें और पव्वे उठाकर सड़कों पर उडे़ल दिए। बड़ौत-बड़का-हिलवाड़ी मार्ग पर धरना देकर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उनकी नोकझोंक हुई। पुलिस कर्मियों ने सख्ती करते हुए महिलाओं को वहां से हटाया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठेका बंद नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगी।
महिलाओं ने बताया कि ठेके के कारण उनके परिवारों का माहौल खराब हो रहा है। पुरुषों के साथ साथ बच्चे भी शराब के आदी हो रहे है। पैसे न होेेने पर घर का सामान बेचकर शराब पीते है। इसके अलावा ठेका के पास ही कन्या इंटर कॉलेज है। छात्राओं को भी इससे परेशानी उठानी पड़ती है। कर्मचारियों ने विरोध तो महिलाओं ने ठेके के अंदर घुसकर शराब की बोतलें और पव्वे लाकर सड़कों पर उडे़ल दिए। बड़ौत-बड़का-हिलवाडी मार्ग पर धरना देकर बैठ गई। यदि इस संबंध में कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा चुनाव में कोई भी महिला मतदान नहीं करेंगी। डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी महिलाओं की नोकझोंक हुई। बाद में महिला पुलिस कर्मियों ने सख्ती कर महिलाओं को वहां से हटाया। हंगामा करने वालों में पिंकी, रूबी, सुमन, सुनीता, सत्तो, बबली, अंजु, मंजू, रेशमा, आरती, सलमा, ओमवती, कौशल्या, पुष्पा शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्रधान के घर पहुंची पुलिस, दी हिदायत
हंगामे के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि प्रधान ने महिलाओं को ऐसा करने के लिए कहा है। इस पर कोतवाल मगनवीर सिंह गिल पुलिस को लेकर प्रधान के घर पहुंचे और उन्हें सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या सहीं है। शराब की वजह से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। दूरदराज के लोग भी यहीं पर आकर शराब पीते है। बताया कि महिलाओं को डीएम और एसपी से मिलने के लिए कहा गया था, ना कि ठेके पर पहुंचकर हंगामा करने के लिए। - विजयपाल, प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed