{"_id":"63221c48b4fb8257050acd75","slug":"women-s-uproar-again-hotel-banners-torn-baraut-news-mrt6052835114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का फिर से हंगामा, होटल के बैनर फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का फिर से हंगामा, होटल के बैनर फाड़े
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में खुले कुछ होटलों में हो रहे अनैतिक कार्यों के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने फिर से हंगामा किया और दिल्ली रोड स्थित होटल के बाहर लगे बैनर को फाड़ दिया। आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि जल्द इन होटलों को बंद नहीं कराया गया, आंदोलन किया जाएगा।
महिलाओं ने का कहना था कि बिना प्रशासन की अनुमति के नगर में आए दिन गली-मोहल्लों में होटल खोले जा रहे हैैं। जिनमें अनैतिक कार्य हो रहे है। जिससे नगर की बेटियों और बेटों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर होटल पर लगे बैनर को भी फाड़ दिया और हंगामा किया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत मिलने पर सीएचसी के पास व कोताना रोड पर स्थित होटल की जांच की गई है। कहा कि जल्द ही जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सुमन, बबीता, नेहा, राखी, सुनीता, बबली, राजबीरी, हरवीरी, ज्योति शामिल रहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से की शिकायत
बड़ौत। भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव के जिले के संयोजक अंकित लपराणा ने भी होटलों में चल रहे अनैतिक कार्यों की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। अंकित ने कहा कि जनपद हमेशा शिक्षण क्षेत्र में अग्रणी रहा है, यहां के मेधावी विद्यार्थियों ने पढ़ाई के मामले में देश-दुनिया तक नाम किया है। अब जनपद में आए दिन बिना प्रशासन अनुमति के खोले जा रहे होटलों और स्पा सेंटरों से पढ़ने वाले बच्चों का माहौल खराब हो रहा है। इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।