फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women's Public Hearing and Awareness Chaupal on 17 and 18 March

महिला जन सुनवाई एवं जागरूकता चौपाल 17 और 18 मार्च को

Mon, 15 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women's Public Hearing and Awareness Chaupal on 17 and 18 March
महिला आयोग की सदस्य 17 मार्च को पिलाना और 18 मार्च को बागपत में जन सुनवाई करेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत 17 और 18 मार्च को ब्लॉक, तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिवसीय महिला जन सुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन होगा। महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी 17 मार्च को पिलाना और 18 मार्च को बागपत में जन सुनवाई करेंगी।

सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि 17 मार्च को महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के नेतृत्व में पिलाना ब्लॉक में और 18 मार्च को बागपत में प्राथमिक विद्यालय सिसाना में महिला जन सुनवाई एवं जागरूकता चौपाल लगाई जाएगी। 17 मार्च को पिलाना में जन सुनवाई के बाद महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी सिंघावली अहीर में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण करेंगी। इसके अलावा अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी होगी। सीडीओ ने महिला आयोग की सदस्य की जन सुनवाई कार्यक्रम के लिए विकास खंड अधिकारी, विकास खंड अधिकारी बागपत, बीएसए बागपत को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका को महिला आयोग की सदस्य के रात्रि विश्राम की व्यवस्था लोनिवि गेस्ट हाउस में करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को समीक्षा बैठक में प्रस्तुत होने के लिए पत्र भेजकर अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed