फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women celebrated Teej by swinging and singing songs of Saavan

Baghpat News: महिलाओं ने सावन के गीतों के साथ झूला झूलकर मनाई तीज

Mon, 28 Jul 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Women celebrated Teej by swinging and singing songs of Saavan
बागपत। जिलेभर में रविवार को हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सावन के गीतों पर झूला झूलकर तीज पर्व को मनाया।
विज्ञापन

शहर के चमरावल रोड स्थित मास्टर कालोनी में हरियाली तीज त्योहार पर महिलाओं ने झूला झूला और सावन के गीतों पर नृत्य किया। महिलाओं ने एक दूसरे को झूला झुलाया और पर्व की बधाई दी। इस दौरान राखी चौहान, बेबी कौशिक, शांति देवी, पूनम, अलका शर्मा, बाला शर्मा, मंजू आदि मौजूद रहीं। वहीं कलक्ट्रेट स्थित कालोनी में महिलाओं ने पेड़ों पर झूला डाला और फिर सावन के गीतों पर नृत्य किया। एक-दूसरे को झूला झूलाया। इस दौरान ज्योति, मनोरमा, रनजाना, प्रिया, मंजू, गीता, पूनम आदि मौजूद रहीं।
--
तीज पर कैटवॉक में ज्योति रहीं प्रथम
बड़ौत। नगर की रेलवे कालोनी में तीज क्वीन प्रतियोगिता में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ड्रेस प्रतियोगिता में तनु राणा व कैटवॉक में ज्योति तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा भी कई प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें भाग लेकर महिलाओं ने मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। वहां आशा ग्रोवर ने बताया कि इस दिन माता पार्वती ने तपस्या करके भगवान शिव को पाया था। इसलिए सावन में तीज का त्योहार का बहुत महत्व है। इस मौके पर ममता अरोड़ा, कांता राजपूत, मोनिका, अंजली, पारुल शर्मा, संजना जैन, दीपाली जैन आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

--


वृद्धाश्रम में भाजपा नेत्रियों ने मनाया त्योहार
बिनौली। कैड़वा गांव के वृद्धाश्रम में भाजपा नेत्रियों ने पहुंचकर हरियाली तीज पर कार्यक्रम किया। वहां बुजुर्ग महिलाओं के साथ झूला झूला और उन्हें बधाई दी। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मीनाक्षी सिसौदिया, मंडलाध्यक्ष नीतू सोलंकी, पिंकी गुप्ता, आश्रम प्रबंधक कमलेश शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

महिलाओं ने एक-दूसरे को झूला झुलाया
छपरौली। छपरौली में हरियाली तीज त्योहार पर महिलाओं ने घरों व पेड़ों पर झूला डालकर एक-दूसरे को झूलाया। पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह महिलाओं को पौधे भेंट किए और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। बबीता खोखर व सरला कौशिक ने कहा कि बिना वृक्षों के जीवन संभव नहीं है। इस दौरान नेहा, मेघा, सोनिया, मानसी, सरला, मोनिका, राधिका, वंशिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed