फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer news

Baghpat News: गौना गांव के 400 किसानों ने सहमति पत्रों पर किए हस्ताक्षर

Tue, 15 Sep 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
farmer news
रटौल। यूपीसीडा और राजस्व विभाग के अफसरों ने सोमवार को गौना गांव में शिविर लगाकर किसानों से सहमति पत्र भरवाए, जहां 400 से ज्यादा किसानों ने सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर कर अपनी जमीन का अधिग्रहण करने की मंजूरी दे दी, जबकि 300 किसान पहले ही सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए यूपीसीडा के अफसरों ने भागोट, नंगला अगरी, पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी, फुलेरा, आलमगिरपुर टुकाली, सिंगौली तगा, नंगला वाहन, सरफाबाद, गौना, शहनवानपुर, लहचौड़ा गांवों की दो हजार हेक्टेयर जमीन चिह्नित की थी। इसके बाद अधिग्रहण के लिए सहमति पत्र भरवाने की प्रक्रिया शुरू की गई और गांवों में शिविर लगाकर अभियान चलाया। इस दौरान 300 किसानों ने सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर कर दिए, जबकि कुछ किसान मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर लामबंद हो गए। उन्होंने पंचायतों का सहमति पत्र भरवाने का विरोध किया। सोमवार को सहमति पत्र भरवाने के लिए यूपीसीडा ने दूसरा चरण शुरू किया और राजस्व अफसरों के साथ मिलकर आंबेडकर भवन में शिविर लगाकर सहमति पत्र भरवाए। जहां सहमति पत्र भरने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई और 400 किसानों ने सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए। इस मामले में यूपीसीडा के अध्याप्ति एडीएम उमेश चंद शुक्ला का कहना है कि मंगलवार को भी सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed