{"_id":"6aa852c0edbc61a88d0f4355","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158772-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एप्पल मोबाइल के डिब्बों से निकला साबुन, जूतों की जगह भरा मिला भूसा और फोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एप्पल मोबाइल के डिब्बों से निकला साबुन, जूतों की जगह भरा मिला भूसा और फोम
विज्ञापन
बड़ौत। कंपनी से बड़ौत के डिलीवरी गोदाम में भेजे गए पैकेट को खोलकर सामान की अदला-बदली कर गबन का खेल डेढ़ साल से चल रहा था। कंपनी के 77 लाख रुपये के सामान के गबन करने के लिए डिलीवरी के लिए आए पैकेट को खोलकर सामान निकालने के बाद दूसरा सामान रखकर कंपनी को वापस भेज दिया। कंपनी में एप्पल कंपनी के मोबाइल के डिब्बों में साबुन समेत अन्य कॉस्मेटिक सामान निकला, जबकि जूतों के डिब्बों में भूसे के अलावा फोम के टुकड़े भरे हुए मिले।
इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर रामभवन सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पिछले डेढ़ साल में कंपनी को बड़ा नुकसान हो चुका है। जांच में 77 लाख रुपये के सामान का गबन होना सामने आया है, जिसका आंकड़ा करोड़ों तक पहुंच सकता है। इसका खुलासा आरोपियों के पकड़े जाने के बाद होगा। इसके अलावा नामजद किए गए पांच आरोपियों के अलावा अन्य की भूमिका भी सामने आएगी। उन्होंने बताया कि कंपनी के अलावा उपभोक्ताओं के साथ भी गड़बड़ी की गई।
उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन ऑर्डर देकर एप्पल कंपनी के मोबाइल, मोबाइल के महंगे एयरबर्ड, जूते, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कैमरे समेत अन्य सामान मंगवाए। इसमें डिलीवरी होने के बाद उपभोक्ताओं ने पैकेट खोले तो उनको भी उसमें कॉस्मेटिक के सामान मिले। यही नहीं, कंपनी में वापस भेजे गए डिब्बों में एप्पल के मोबाइल की जगह साबुन की टिक्की, जूते के डिब्बे में भूसा, कॉस्मेटिक के सामान, एयरबर्ड की जगह नेल पॉलिश या फिर अन्य सामान रखे हुए मिले। लगातार ऐसे मामले सामने आने पर डिलीवरी गोदाम के कर्मियों की भूमिका पर शक गहराया गया और जांच कराने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
बड़ौत और बागपत में बदले गए थे एप्पल के तीन मोबाइल
मैनेजर रामभवन सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर 2025 को बागपत और बड़ौत के गोदाम पर भेजे गए तीन मोबाइल निकालकर डिब्बे में कॉस्मेटिक का सामान रखकर वापस भेजने का मामला सामने आया था। इनमें बागपत के गोदाम में एप्पल के दो मोबाइल निकालकर दूसरा सामान रखकर वापस भेजे जाने से पहले पकड़ लिया गया था। बड़ौत के गोदाम से तीसरा मोबाइल निकालकर अन्य सामान रखकर उपभोक्ता को दे दिया गया था।
चार साल पहले हटाया गया था आशीष
कंपनी की आंतरिक जांच में यह भी पता चला कि बड़ौत के गोदाम के मैनेजर आशीष चौधरी को वर्ष 2022 में गड़बड़ी मिलने पर हटा दिया गया था। इसके बाद फिर से ड्यूटी पर रख लिया गया। उन्होंने आशीष के चार साथियों के अलावा अन्य अज्ञात की भूमिका का पता लगाने की मांग की। इसके लिए गोदाम का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, कॉल डिटेल समेत अन्य साक्ष्य पुलिस को दिए।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस प्रकरण में पुलिस ने गोदाम के मैनेजर आशीष चौधरी के साथ अभिषेक, विवेक, हिमांशु निवासी आजाद नगर बड़ौत, अनिल निवासी बड़ौदा जिला मुजफ्फरनगर और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में लगी है।
वर्जन-
पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। इसमें अभी कई खुलासे हो सकते हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अंशु जैन, सीओ बड़ौत