फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women adamant on demanding removal of liquor contract

Baghpat News: शराब का ठेका हटवाए जाने की मांग पर अड़ीं महिलाएं

Fri, 14 Apr 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 14 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Women adamant on demanding removal of liquor contract
बड़ौत। शिकोहपुर गांव के मुख्य गेट के पास स्थित देशी शराब का ठेका बृहस्पतिवार को फिर से खुल जाने पर महिलाओं ने हंगामा किया और गांव के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने गत रविवार को ठेका बंद कराया था, लेकिन ठेका फिर से खोल दिया गया। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि जिस जगह शराब का ठेका है, वह गांव का मुख्य रास्ता है। शराब के ठेके से चंद कदम पर ही मंदिर, प्राथमिक विद्यालय और अन्य स्कूल है। आरोप लगाया कि ठेके पर पूरे दिन शराबियों का जमघट रहता है। इससे यहां से गुजरने वाली महिलाएं, युवतियां और छात्र खुद को असहज महसूस करती है। स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के साथ शराबी छेड़खानी तक कर देते हैं। इसका प्रभाव गांव के बच्चों पर पड़ रहा है। कई बार उन्होंने शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गत रविवार को भी महिलाओं ने हंगामा किया था, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेका बंद करा दिया था। लेकिन ठेका फिर से खोल दिया गया। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ सविरत्न गौतम ने कहा कि इस संबंध में एसपी व डीएम से बातचीत कर जल्द हल निकाला जाएगा। धरने के दौरान उर्मिला, राजकुमारी, सरोज, कोमल, सविता आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed