फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman raped, commotion in police station

महिला से दुष्कर्म, थाने में हंगामा

Sat, 26 Mar 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 26 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 48 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही 52 वर्षीय व्यक्ति ने खेत में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की। शिकायत करने पर थाना पुलिस ने मामले को गाजियाबाद का बताते हुए पीड़िता को वहां से टरका दिया। इस पर परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। इसके बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला शुक्रवार दोपहर अपनी बकरियों को चराने के लिए पास के गांव के जंगल में गई थी। इसी दौरान गांव का ही व्यक्ति वहां पहुंचा और महिला को जबरदस्ती खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की बुरी तरह से पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने घर पर पहुंचकर आपबीती सुनाई।

विज्ञापन

इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर चांदीनगर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने घटना गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र की बताते हुए वहीं शिकायत करने को कहा। इस पर परिजन भड़क गए। उन्होंने थाने पर ही जमकर हंगामा किया। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों के पास पहुंची। अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद थाने पर ही घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई। चांदीनगर थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना मुरादनगर थाना क्षेत्र की है। इसलिए केस वहां पर ट्रांसफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed