{"_id":"5766f4ed4f1c1bd37411bc60","slug":"woman-killed-in-accident-injured-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों मेें महिला की मौत, दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों मेें महिला की मौत, दंपति घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर मसूरी में दुर्घटना के बाद हाईवे पर मौजूद पुलिस और घायल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा निवासी एक महिला की मथुरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। उधर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक सवार दंपति कार की टक्कर लगने से घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला शेखान निवासी 35 वर्षीय महिला की शादी गांगनौली में हुई थी। वह पति व बच्चों के साथ खेकड़ा में रह रही थी। वह परिवार के साथ ताजमहल देखने आगरा गई थी। लौटते समय रविवार दोपहर मथुरा के समीप हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना का पता लगते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए।
उधर, दिल्ली के कासिम विहार निवासी वसीम पत्नी शबाना को बाइक पर लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सांकरौद गांव में अपनी ससुराल में आ रहा था। हसनपुर मसूरी के समीप तेज गति से आ रही कार की टक्कर लगने से पति-पत्नी घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत फरार हो गया। घायलों को लोगों ने प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर सांकरौद से परिजन भी पहुंच गए।