{"_id":"6033ef868ebc3ee95457b80b","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-on-a-noose-in-kirathal-baghpat-news-mrt526687577","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरठल गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरठल गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
किरठल में महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की
रमाला (बागपत)। थानाक्षेत्र के किरठल गांव में महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी शिवप्रकाश ने बताया कि सोमवार सुबह किरठल निवासी मनोज ने थाने पर सूचना दी कि उसकी पत्नी ने घर के कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मनोज ने बताया कि उसकी शादी 16 वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर के भौराकलां निवासी ललिता (42) के साथ हुई थी। आरोप है कि उसे व उसकी पत्नी को माता पिता परेशान करते थे। वह दस वर्ष से अपने माता-पिता ओर भाईयों से अलग रहता है। उसके पिता ने पैतृक संपत्ति में से भी उसे कुछ नही दिया है। वह गुड़ बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा हैै। रविवार दोपहर वह हरियाणा में गुड़ बेचने के लिए गया था। शाम को उसकी पत्नी ने उसे फोन पर बताया कि उसके माता पिता झगड़ा कर रहे हैं। सोमवार सुबह चार बजे उसके बड़े बेटे ने फोन पर जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि इस मामले की कोई तहरीर नही आई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।