{"_id":"5852de124f1c1ba171649a19","slug":"witness-s-family-fled-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह के परिवार का गांव से पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाह के परिवार का गांव से पलायन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
threat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिरसली गांव के फायरमैन भूपेंद्र तोमर की हत्या के मामले में गवाह चाचा सुखपाल के परिवार ने आरोपियों की दहशत के चलते गांव से पलायन कर दिया है। भूपेंद्र के परिजनों ने गुरुवार को एसपी दफ्तर में पहुंचकर इसकी शिकायत की है।
फायरमैन भूपेंद्र तोमर की 27 सितंबर को मकान के पास ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के सतेंद्र, उसके परिजनों और सथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सतेंद्र व उसके एक साथी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपी फरार हैं। वे भूपेंद्र के परिजनों को लगातार धमकी दे रहे हैं।
भूपेंद्र के भाई प्रवीण तोमर गुरुवार को एसपी दफ्तर में पहुंचे और बताया कि आरोपी लगातार केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। वे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के डर से केस के गवाह चाचा सुखपाल के परिवार ने गांव से पलायन कर दिया है। इसके अलावा पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने एसपी से परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।