फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   With the prospect of a trauma center being built, there are now hopes that a girls' hostel will also be constructed.

Baghpat News: ट्रॉमा सेंटर बनने की उम्मीद जगी तो गर्ल्स हॉस्टल भी बनेगा

Mon, 02 Feb 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
With the prospect of a trauma center being built, there are now hopes that a girls' hostel will also be constructed.
बागपत। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए पिछले कई साल से उठ रही ट्रॉमा सेंटर की मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है। बजट में सभी जिलों में ट्रॉमा सेंटर के लिए कहा गया तो बागपत की राह आसान होगी, क्योंकि यहां से पहले ही प्रस्ताव शासन को गया हुआ है।
विज्ञापन

यहां स्वास्थ्य सेवाएं ठीक नहीं हैं और यहां से दुर्घटनाओं के घायलों व गंभीर बीमारी वाले मरीजों को मेरठ, दिल्ली रेफर किया जाता है। यहां से कुछ मरीज सोनीपत जाते हैं। इसको देखते हुए ही यहां काफी समय से ट्रॉमा सेंटर बनवाने की मांग उठाई जा रही थी। इसके लिए यहां से डीएम अपना प्रस्ताव शासन को भेज चुके हैं। अब बजट में ट्रॉमा सेंटर सभी जिलों में होने की बात कही तो उम्मीद जताई जा रही है कि बागपत में ट्रॉमा सेंटर जल्द बन सकता है।
विज्ञापन

बजट में सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण की घोषणा की गई है तो अब अन्य जगहों से पढ़ने आने वाली छात्राओं के सामने रहने की समस्या खत्म हो सकती है। यहां के कई नर्सिंग कॉलेजों में अन्य प्रदेशों की छात्राएं भी पढ़ने के लिए आती हैं। इससे हजारों छात्राओं को फायदा मिल सकता है। वहीं युवाओं के लिए रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा देने से उनको फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिले के सवा लाख किसानों व एक लाख पशुपालकों को फायदा
बजट में किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर देने की बात कही गई है। यहां इसका करीब सवा लाख किसानों को फायदा मिलेगा तो लोन आसानी से मिलने का प्रावधान करने पर एक लाख पशुपालकों को फायदा मिल सकता है।
-20 हजार लखपति दीदियों को फायदा मिलेगा
बजट में लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ाया गया है और इसका फायदा जिले की 20 हजार दीदियों को मिलेगा। पहले ही जिले में दीदियां काफी अच्छा कार्य कर रही हैं और वह पोषाहार प्लांट तक चला रही हैं। योजना का फायदा ज्यादा मिलने पर वह अन्य रोजगार में हाथ आजमा सकेंगी। वहीं उद्योग लगाने के लिए महिलाओं का ऋण आसानी से मिलने पर फायदा होगा।
--
बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया : सांसद
रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए काफी कुछ किया गया है, जिससे उनकी आय अच्छी होगी। पिछले साल से ज्यादा बजट कृषि क्षेत्र के लिए है और इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा। इससे विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।
-बजट काफी अच्छा रहा : योगेश धामा
बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि आम बजट काफी अच्छा रहा। सभी को बजट में कुछ न कुछ दिया गया है। यहां किसान काफी हैं और कृषि क्षेत्र के लिए बजट बढ़ाया गया है तो आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है। महिला, युवा सभी को इसका फायदा मिलेगा।

-जमीनी स्तर पर दिखेगा असर : डॉ. अजय कुमार
छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट का जमीनी स्तर तक असर दिखाई देगा। इस बजट में किसी को नहीं छोड़ा गया और सभी के लिए कुछ न कुछ रखा गया है। किसानों का विशेषतौर पर ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed