Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   With the help of the new president, the BJP is explaining the difference between dynastic politics and democracy.

Baghpat News: नए अध्यक्ष के सहारे परिवारवाद व लोकतंत्र का फर्क समझा रही भाजपा

Thu, 22 Jan 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
With the help of the new president, the BJP is explaining the difference between dynastic politics and democracy.
बागपत। भाजपा अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारे कार्यकर्ताओं व लोगों को परिवारवाद व लोकतंत्र का फर्क समझा रही है। यहां आए डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन में उदाहरण देते हुए कांग्रेस व सपा में केवल परिवार वालों को बड़े पदों पर जिम्मेदारी मिलने की बात कही। वहीं भाजपा में छोटे कार्यकर्ता के लिए कभी भी बुलावा आ सकता है और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने कहा कि अगर अगर राहुल गांधी शादी कर लें तो उनका बेटा या बेटी ही कांग्रेस के अगले नेता होंगे। वह शादी न करें तो प्रियंका के बच्चे बागड़ौर संभालेंगे। इस तरह सपा में भैया अध्यक्ष, भाभी उपाध्यक्ष, भाई महामंत्री, चाचा सचिव मिलेंगे। चुनाव में टिकट दामाद तक को मिलते हैं। सपा में बच्चा जन्म लेने से पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष का पद रिजर्व कर लेता है।
विज्ञापन

इस तरह ही शरद पंवार ने बेटी के लिए भतीजे को तबाह कर दिया। शिवसेना ने बेटे के लिए हालत खराब कर ली। यह सभी प्राइवेट कंपनी बन गई हैं, जबकि भाजपा में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। भाजपा में कोई भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। इसलिए मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ता की कभी अनदेखी नहीं होती है और मेहनती कार्यकर्ता के पास कभी भी बड़े पद के लिए बुलावा आ सकता है। यहां रालोद के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने और लोगों को जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआईआर में मतदाता सूची से मृतक और घुसपैठियों के फर्जी नाम हटवाने हैं और जिन सही लोगों के नाम कटे हैं, उनके जुड़वाने हैं। इसके अलावा जी राम जी का बिल पास हुआ है। उसका अंतर व फायदा लोगों के बीच जाकर बताना है। इस दौरान राज्यमंत्री केपी मलिक, जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, जिला संयोजक अक्षय चौधरी, डॉ. विनय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर, कुलदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

-डिप्टी सीएम का काठा में हुआ स्वागत
डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक दिल्ली से आते हुए काठा गांव के आईपीएस स्कूल में रुके। जहां जिला संयोजक अक्षय चौधरी, अजय चौधरी समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि एक्सप्रेसवे बनने के कारण काठा के आसपास औद्योगिक विकास काफी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed