फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wishing human welfare by sacrificing in the Swagya Yajna

स्वस्ति यज्ञ में आहुति देकर मानव कल्याण की कामना

Mon, 06 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Wishing human welfare by sacrificing in the Swagya Yajna
बिनौली। जिवाना गुलियान स्थित नीलकंठ आश्रम में सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में स्वस्ति यज्ञ हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान सिद्ध गुरु महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व गुरु शिष्य परंपरा का अलौकिक मिलन है। गुरु अपने शिष्यों को अंतरूकरण से शक्ति प्रदान करता है। गुरु परमेश्वर से आशीष प्राप्त कर मानव जीवन में विषय विकार रहित होकर श्रेष्ठ कर्म पथ पर अग्रसर हो तभी इस पर्व की सार्थकता है। कोरोना संक्रमण काल में अपने आपको सुरक्षित रखते हुए ईश भक्ति कर गुरु के प्रति समर्पण भाव से आत्मबल बढ़ाए। यज्ञ के आचार्य अंकुर भारद्वाज ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ की क्रियाएं कराई तथा गुरु भक्ति व ईश भक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed