फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wished for social welfare by offering sacrifices in Yagya

यज्ञ में आहुतियां देकर समाज कल्याण की कामना की

Sun, 26 Sep 2021 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Wished for social welfare by offering sacrifices in Yagya
बड़ौत। बावली चौक स्थित आर्य समाज पट्टी चौधरान कार्यालय पर रविवार को साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञमानों ने समाज कल्याण की कामना करते हुए आहुतियां दी। यज्ञ के ब्रह्मा ओमपाल शास्त्री ने बताया कि धर्म का ज्ञान तीन प्रकार से होता है। धर्मात्मा विद्वानों की शिक्षा, आत्मा की शुद्धि, सत्य को जानने की इच्छा और परमेश्वर की कही वेद विद्या को जानने से ही मनुष्यों को सत्य, असत्य का बोध होता है। यज्ञ के यज्ञमान बिजेन्द्र सिंह रहे। उधर, रेलवे रोड स्थित आर्य समाज भवन में भी साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा समरभानु तथा यज्ञमान पीतम सिंह आर्य रहे। इस दौरान ओमवीर सिंह आर्य, चौधरी हरवीर सिंह, डॉ हरपाल सिंह, सत्यपाल पथौलिया, ओमप्रकाश, राममेहर, जयवीर सिंह, राजकुमार, जसवीर मलिक, फूल सिंह, वेदपाल आर्य, मोहन पाल, यतेंद्र तोमर, राजबीर सिंह, सुनीता देवी, राधेश्याम, यादवेन्द्र, देशराज, फूलचंद, राजपाल आर्य, तेजेन्द्र, कार्तिक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed