फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife reached maternal home for not getting the house repaired

मकान की मरम्मत न कराने पर पत्नी पहुंची मायके

Tue, 20 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wife reached maternal home for not getting the house repaired
बड़ौत। खारा पानी होने के कारण घर का प्लास्टर गिरने से मकान जर्जर हो गया। दीवारों में सीलन आने से मकान में रहना मुश्किल हो गया था। विगत तीन साल से मकान की मरम्मत नहीं कराने पर पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। पुलिस में शिकायत करने पर दंपती को काउंसिलिंग के लिए कोतवाली में स्थित महिला पुलिस चौकी में बुलाया गया। इस दौरान पति के दो माह में मकान की मरम्मत का वादा करने पर पत्नी घर चलने को राजी हो गई।
विज्ञापन

मामला कोतवाली इलाके का है। दंपती की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। दंपती के तीन तीन बच्चे हैं। सोमवार को काउंसिलिंग के लिए कोतवाली में स्थापित महिला पुलिस चौकी पर पहुंची पत्नी ने बताया दो मंजिला मकान के नीचे के हिस्से में वह रहते हैं। खारे पानी की समस्या के चलते मकान का प्लास्टर गिर गया है। पति से कई साल से वह मकान की मरम्मत कराने की कह रही है, मगर पति उसकी बात नहीं सुन रहा था। दो महीने से दीवारों में आई सीलन के चलते उसका और बच्चों का रहना मुश्किल हो गया है। पति ने जब इस बार भी उसकी बात नहीं मानी तो वह मायके आ गई। वहीं, पति का कहना था कि वह मकान की मरम्मत कराने से मना नहीं कर रहा है, मगर उसे थोड़ा समय चाहिए। पति ने काउंसलर के सामने दो माह में मकान सही कराने का वादा किया। इसके बाद पत्नी उसके साथ घर चलने को तैयार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed