फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife killed

सूजरा में टीचर पति को बंधक बना पत्नी का कत्ल 

Sun, 04 Sep 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 04 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Wife killed
पूजा (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
बागपत में बदमाशों ने सूजरा गांव में शिक्षक संजीव को बंधक बनाकर उनकी पत्नी गर्भवती पूजा (22) की गर्दन रेत कर हत्या कर दी। घायल संजीव का मेरठ अस्पताल में उपचार चल रहा है।  बेहोशी की हालत में संजीव ने परिजनों को बताया  रात में नकाबपोश चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। उधर, पूजा के मायके वालों का आरोप है ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये और स्वीफ्ट गाड़ी न मिलने पर पूजा की हत्या की है। 
विज्ञापन


सूजरा गांव के संजीव कुमार, क्यामपुर गांव के नेशनल डिग्री कॉलेज में टीचर है। शुक्रवार की रात में संजीव और उनकी पत्नी पूजा अपने मकान की छत पर बने कमरे में सो रहे थे। उनके पिता रामपाल और अन्य परिवार के लोग दूसरे मकान में थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे संजीव के मकान का पड़ोसी युवक मकान के पास से गुजरा तो उसे मकान से करहाने की आवाज सुनाई दी। उसने संजीव के परिजनों को इस बारे में बताया। बाद में सभी लोगों ने मकान के दरवाजे खोलकर देखा तो संजीव कमरे में संदूक के कुंदे से बधा हुआ था। उसके हाथ-पैर बाध रखे थे और मुंह में कपड़ा घुसा हुआ था। परिजन मकान की छत पर बने कमरे में गए तो बेड पर पूजा का लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ था। उसका गला रेता हुआ था। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजन बेहोशी की हालत में संजीव को बड़ौत के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। बाद में शव को कब्जे में ले लिया। बड़ौत अस्पताल पहुंचने के बाद घायल संजीव ने अर्द्ध बेहोशी की हालत में बताया देर रात चार नकाबपोश बदमाश मकान में घुसे थे। दो बदमाशों ने पूजा को पकड़ लिया और दो बदमाश उसे छत से नीचे कमरे में ले गए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। बदमाशों ने उसकी पत्नी की हत्या की है। बाद में कोतवाली में संजीव के पिता रामपाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


  उधर, पूजा के चाचा अशोक का कहना है कि पूजा की शादी में दिए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। वे उससे दहेज में तीन लाख रुपये और स्वीफ्ट गाड़ी की मांग कर रहे थे। एक लाख रुपये दे भी दिए  थे, लेकिन दोबारा उससे मांग करने लगे थे। 25 अगस्त को वह पूजा की ससुराल गया था तो उसने इस बारे में बताया था। शनिवार सुबह सूजरा के लोगों ने बताया  पूजा की हत्या कर दी। वहां जाकर देखा तो पूजा मृत मिली। उसके गले में निशान बना हुआ था और अंगूठा टूटा हुआ था। उन्होंने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। 
 कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा मामले की जांच की जा रही है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। 

बदमाशों की नहीं थी स्थानीय भाषा 
बागपत। संजीव ने अस्पताल में अपने परिजनों को बताया वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उनकी भाषा स्थानीय नहीं थी। इससे पता चलता है कि बदमाश बाहर के थे। 

डाग स्कवायर्ड और फोरेसिंक टीम पहुंची 
बागपत। पूजा के कातिलों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर डाग स्कवायर्ड और फोरेंसिक टीम पहुंची। उन्होंने वहां पर जांच पड़ताल की, लेकिन पुलिस अफसर अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए है।

नौ माह पूर्व हुई थी पूजा की शादी
बागपत। फैजुल्लापुर निवासी पूजा पुत्री मामराज की शादी नौ दिसंबर 2015 को संजीव के साथ हुई थी। वह आठ माह की गर्भवती थी। 

अस्पताल के रास्ते मकान में घुसे बदमाश 
बागपत। जिस मकान में वारदात को अंजाम दिया गया है। उसके पास पशु चिकित्सालय है। बताया जाता है कि बदमाश अस्पताल के रास्ते ही छत से होते हुए मकान में घुसे है।

 महिला का मोबाइल नहीं मिला 
बागपत। सीओ ने कहा पूजा का मोबाइल नहीं मिला है। इसके अलावा मकान से कोई सामान गायब नहीं हुआ है। परिजनों ने जानकारी दी मकान में 80 हजार रुपये नगद रखे थे और मृतका पूजा भी आभूषण पहने थी। 


शव ले जाने को लेकर ससुराल-मायके पक्ष उलझे 
बागपत। पोस्टमार्टम होने के बाद पूजा के शव को ससुराल पक्ष के लोग ले जाने लगे। इसका मायके वालों ने विरोध किया। इसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। मायके पक्ष के लोगों ने जमकर खरीखोटी सुनाई। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। बाद में मायके पक्ष के लोग शव को लेकर गांव में चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed