{"_id":"66fdde4b2bcd98c6db0d0f94","slug":"who-all-were-involved-in-the-fake-ayushman-scam-investigation-begins-baghpat-news-c-28-1-bag1001-119327-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फर्जी आयुष्मान के खेल में कौन-कौन थे शामिल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फर्जी आयुष्मान के खेल में कौन-कौन थे शामिल, जांच शुरू
Thu, 03 Oct 2024 05:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सीएचसी में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के खेल का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला आयुष्मान मित्र प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के खेल में कौन-कौन शामिल थे।
सीएचसी में तैनात महिला आयुष्मान मित्र पर निबाली गांव के धर्म सिंह धामा ने छह हजार रुपये लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर देने का आरोप लगाया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जांच की तो साइड पर धर्म सिंह और उसकी पत्नी का आयुष्मान कार्ड फर्जी निकला। इसके अलावा 100 से अधिक लोगों के फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी यशवीर सिंह ने कोतवाली में आयुष्मान मित्र प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उधर, आरोपी महिला प्रियंका फरार है। पुलिस की माने तो फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के खेल महिला आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल थे। जो अपात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सीएचसी में आयुष्मान मित्र के पास भेजते थे।
-- -- -- --
दर्ज किए जाएंगे बयान
पुलिस ने मुकदमे की जांच शुरू कर दी। इसमें उन लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। इससे पता लगाया जाएगा कि कौन कौन दलाल फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने में शामिल थे। जिनकी भूमिका उजागर होने पर उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।