फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the husband apologized to Saudi Arabia, she agreed to go to her in-laws house.

Baghpat News: सऊदी अरब से पति ने माफी मांगी तो ससुराल जाने को तैयार हुई विवाहिता

Tue, 06 Jun 2023 09:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 06 Jun 2023 09:33 AM IST
सार

विवाहिता ने शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति निकाह के एक माह बाद ही सऊदी चला गया था। विवाहिता नहीं ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
When the husband apologized to Saudi Arabia, she agreed to go to her in-laws house.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

- निकाह के एक महीने बाद ही पति चला गया था सऊदी अरब, विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सऊदी अरब में गाड़ी चलाने वाले पति ने वीडियो कॉल पर ससुर से माफी मांगी तो उसकी पत्नी मायके से ससुराल जाने के लिए राजी हो गई। वह ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पिछले सात महीने से अपने मायके में रह रही थी।
बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का निकाह मार्च 2022 में हापुड़ जिले के एक गांव के युवक से हुआ था जो सऊदी अरब में गाड़ी चालक है। निकाह के एक महीने बाद ही युवक सऊदी अरब में नौकरी पर चला गया। विवाहिता का आरोप है कि पति के जाने के बाद ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न किया। जिसके चलते सात महीने में मायके में रह रही है। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर दोनों पक्षों को महिला परामर्श केंद्र पर बुलाकर सुनवाई की गई।
विज्ञापन

सोमवार को सुनवाई के दौरान महिला परामर्श केंद्र प्रभारी अंजू तेवतिया ने दोनों पक्षों को समझाया। जिस पर दोनों पक्षों ने अपनी गलती मानी। इसके बाद सऊदी अरब में रह रहे युवक ने अपने ससुर से वीडियो कॉल पर माफी मांगी। इसके बाद विवाहिता ससुराल जाने के लिए तैयार हुई। दोनों पक्षों ने आपसी समझौते का शपथ भी महिला परामर्श केंद्र पर सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वाले भी ले आये थे सामान
दोनों पक्षों को पहले भी महिला परामर्श केंद्र पर बुलाकर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन समझौता नहीं हो पाया। जिस पर विवाहिता को दहेज में मिला सामान ससुराल वाले सोमवार को गाड़ी में लेकर आये थे, लेकिन समझौता होने के कारण सामान वापस लेकर चले गये।

-------
वर्जन-विवाहिता की शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों को बैठाकर सुना गया। सोमवार को दोनों पक्षों की रजामंदी और पति के माफी मांगने पर विवाहिता ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई। अंजू तेवतिया, प्रभारी महिला परामर्श केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed