{"_id":"6827968d5d4afdcd840ba56d","slug":"when-boyfriend-backed-out-from-marriage-girlfriend-jumped-in-front-of-car-and-swallowed-poisonous-substance-baghpat-news-c-28-1-bag1001-131500-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शादी से पीछे हटा प्रेमी तो कार के आगे कूदी प्रेमिका, निगला जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शादी से पीछे हटा प्रेमी तो कार के आगे कूदी प्रेमिका, निगला जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
बालैनी। फेसबुक पर हुए प्यार में प्रेमी और प्रेमिका ने शादी के बंधन में बंधने का वादा किया, लेकिन अब तीन साल बाद प्रेमी शादी करने से पीछे हट गया। प्रेमी ने शादी से इन्कार किया तो क्षुब्ध प्रेमिका बालैनी थाने के बाहर पहुंच गई। उसने वहां से गुजर रही एक कार के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की और बाद में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
जहरीला पदार्थ निगलने वाली प्रेमिका सहारनपुर जिले के एक गांव की रहने वाली है। जिसकी तीन साल पहले फेसबुक पर बालैनी क्षेत्र के एक गांव के युवक से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो प्यार में बदल गई। बालैनी थाने पहुंची प्रेमिका ने बताया कि उसके प्रेमी ने शादी करने का वादा किया और शादी के लिए समय भी तय किया था। अब प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया तो वह पुलिस से शिकायत करने पहुंच गई।
थाने के बाहर उसका प्रेमी भी अपने परिवार वालों के साथ पहुंच गया। वहां उन्होंने प्रेमिका को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ गई। प्रेमी ने शादी करने से साफ मना कर दिया तो प्रेमिका ने थाने के बाहर मेरठ-बागपत मार्ग से गुजर रही एक कार के आगे कूदने का प्रयास किया, जिसे लोगों ने बचा लिया। इसके बाद प्रेमिका ने अपने पर्स से जहरीला पदार्थ निकालकर निगल लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थाने में कई बार हो चुका हंगामा
प्रेमी और प्रेमिका के बीच शादी को लेकर पिछले छह महीने से विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच थाने में कई बार हंगामा भी हो चुका है, लेकिन प्रेमी शादी करने को तैयार नहीं है। इसके अलावा प्रेमिका अपने प्रेमी के घर जाकर भी हंगामा कर चुकी है।