फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   West Bengal's STF picked up the suspected youth from the factory

पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य मुकदमों में वांछित को पूछताछ के लिए पकड़ा

Mon, 19 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
West Bengal's STF picked up the suspected youth from the factory
बागपत : कोताना रोड स्थित इंटर लॉकिंग की फैक्टरी, जहां से आरोपी को प. बंगाल की एसटीएफ उठाया। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने कोताना रोड स्थित इंटर लॉकिंग की फैक्टरी से पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जनपद के रहने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को उठाया और कोतवाली में ले आई। एसटीएफ के अलावा मेरठ और नोएडा की एटीएस टीम ने भी आरोपी से पूछताछ की। बाद में उसे लेकर न्यायालय चली गई। टीम न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड बनवाकर बंगाल ले जाएगी।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब सात बजे पश्चिम बंगाल की एसटीएफ बड़ौत-कोताना मार्ग पर स्थित एक इंटर लॉकिंग की फैक्टरी में पहुंची। जहां पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जनपद के सिताई थाना क्षेत्र के सिंगिमारी मंडकुरा गांव के रहने वाले जमीरूद्दीन मिया को उठाकर कोतवाली ले गई। सूचना पर नोएडा और मेरठ एटीएस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

आरोपी से सोमवार दोपहर तक पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट थाने पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।, जिसमें जमीरूद्दीन मिया का नाम प्रकाश में आया है। इसके अलावा भी वह कई अन्य मामलों में वांछित चल रहा है। उसी मामले में एसटीएफ उसे बी वारंट पर वहां की न्यायालय में पेश करेगी। उधर, स्थानीय खुफिया विभाग ने भी आरोपी से घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सितंबर को आया था फैक्टरी में
जमीरूद्दीन अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ लखनऊ से पांच सितंबर को फैक्टरी में काम करने आया था। उसकी पत्नी नाबली ने बताया कि दो बेटों से भी पुलिस ने पूछताछ की। जिन्हें बाद में छोड़ दिया।

अलग-अलग शहरों में ली शरण
जमीरूद्दीन यूपी के अलग-अलग शहरों में शरण ले रहा था, जिस कारण की उसकी भूमिका संदिग्ध होती चली गई। सूत्रों की माने तो एसटीएफ को उसके किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने का अंदेशा है। जिस कारण यूपी एसटीएफ ने घंटों तक बड़ौत कोतवाली में एक बंद कमरे में उसे पूछताछ की। एसटीएफ के अधिकारियों से मीडिया से दूरी बनाए रखी। आरोपी बकरीद पर अपने घर गया था और लगभग एक माह घर पर रहने के बाद वह ट्रेन से लखनऊ पहुंच गया। वहां पर रहकर एक इंटर लॉक टायल बनाने वाली फैक्टरी में काम करने लगे। काफी समय तक काम करने के बाद उसने बड़ौत में एक फैक्टरी के ठेकेदार अजगर अली से फोन पर संपर्क किया और नौकरी की बात की।

बागपत : आरोपी को पूछताछ के लिए ले कर जाती बड़ौत कोतवाली पुलिस।

बागपत : आरोपी को पूछताछ के लिए ले कर जाती बड़ौत कोतवाली पुलिस।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed