फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Welfare possible with the help of saints

संतों की संगत से ही कल्याण संभव

Mon, 20 Mar 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Mon, 20 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Welfare possible with the help of saints
आयोजन में भक्तिभाव से विभोर श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आचार्य श्री विवेक सागर जी महाराज ने कहा साधु संतों की संगति में रहकर ही मानव कल्याण संभव है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के बड़ागांव स्थित जैन धर्म स्थली त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में रविवार को आचार्य श्री विद्या भूषण सन्मति सागर जी महाराज की चतुर्थ पुण्य तिथि एवं त्रिलोक तीर्थ धाम की द्वितीय वर्षगांठ पर महामस्तिकाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसमें आचार्य श्री विवेक सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रश्न कुमार ने भजन, ण्मोकर मंत्र के साथ कराया। इसके बाद भगवान जी के चित्र का अनावरण करने का सौभाग्य महावीर प्रसाद जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन और आचार्य श्री के चित्र का अनावरण सुशील कुमार, विनोद जैन, महामंत्री प्रेम चंद जैन को हुआ।
विज्ञापन


दीप प्रज्वलन हरीश चंद जैन, अध्यक्ष गजराज गंगवाल और महेंद्र कुमार जैन ने किया। जिनवाणी स्थापना हेम चंद जैन, केसी जैन, आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज के चित्र की स्थापना अनिल जैन ने की। चरण स्थापना जिनेंद्र कुमार जैन, महेश जैन, धीरज जैन, मंगल गान हनु जैन, दीपक जैन, आचार्य श्री की पूजन स्थापना पवन जैन, रमेश चंद जैन, सुशील जैन, नरेंद्र गोयल, प्रेम चंद, प्रवीन कुमार जैन, उदबोद्धन श्यामलाल जैन, आचार्य श्री का पूजन जल सुभाष जैन ने सपरिवार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन चंदन नेमीचंद जैन, अक्षत पूजन महेश चंद जैन और अमर चंद जैन, पुष्प पूजन श्यामलाल जैन, अमित जैन, अनुज जैन और सचिन जैन, नैवेद्य पूजन पवन जैन, इंद्रेश जैन आदि ने किया। क्षुल्लिका पूजा भूषण, भक्ति भूषण एवं गायक प्रश्न कुमार जैन जबलपुर ने भगवान को समर्पित  भजनों के दौरान भक्त जयजयकार कर झूमते रहे। 
आचार्य श्री विवेक सागर जी महाराज ने कहा सत्य अहिंसा एवं धर्म के मार्ग पर चलकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बनाए। धर्म का मार्ग ही मनुष्य को उत्थान की ओर ले जाता है। मनुष्य को हमेशा अच्छे बुरे को ध्यान में रखकर अपने जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए।


इसमें क्षुल्लक योग भूषण जी महाराज, आचार्य श्री दृष्टि भूषण महाराज, ऐलाचार्य त्रिलोक भूषण जी महाराज आदि ने भी प्रवचन दिए। इसमें प्रचार प्रसार मंत्री श्यामलाल जैन, दिनेश जैन, गजराज गंगवाल, नवीन भैया, प्रदीप त्यागी, अशोक जैन, युवा क्लब के अध्यक्ष शैलेष जैन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed