फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Welcome to Kranti Guru Chandramohan

क्रांति गुरु चंद्रमोहन का नगर में स्वागत

Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Kranti Guru Chandramohan
बड़ौत। जनेऊ क्रांति अभियान के प्रणेता, परमधाम न्यास दौराला, मेरठ के अधिष्ठाता क्रांतिगुरु चंद्रमोहन का बुधवार को नगर में पहुंचने पर भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली बस स्टैंड पर पालिकाध्यक्ष डॉ. अमित राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एकत्रित हुए। ढोल-नगाड़ों के साथ चंद्रमोहन महाराज का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद चंद्रमोहन महाराज यहां से दिल्ली सिंघू बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद रहा। वहीं, दूसरी ओर कारों के इन काफ़िले के कारण हाईवे पर जाम लगा रहा। इस कारण आमजन को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहीद पार्क से लेकर छपरौली चुंगी तक तथा कोताना रोड मुख्य बाजार में भी वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम से निजात दिलाने का काफी प्रयास परंतु ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। इस जाम में स्कूल के बच्चे भी वाहनों में फंसे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed