फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Watermelon and melon started getting ruined in Yamuna Khadar

यमुना खादर में बर्बाद होने लगा तरबूज और खरबूजा

Tue, 28 Apr 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Watermelon and melon started getting ruined in Yamuna Khadar
बागपत यमुना खादर में खराब हुई खरबूजे की फसल दिखाता किसान ईसाखी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से किसानों को नुकसान हुआ है। लॉकडाउन के चलते समस्या से घिरे किसानों की फसल पानी में बहने लगी है। खरबूजे और तरबूज की फसल पानी भर जाने के कारण खराब हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फसल तैयार है, लेकिन पानी ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया।
विज्ञापन

नगर के ईदगाह मोहल्ले के किसान इशाकी ने बताया कि उसने किराए पर आठ पट्टे लेकर खरबूजा और तरबूज की पालेज लगाई , नदी में अचानक पानी बढ़ने से काफी फसल बर्बाद हो गई। उसका लगभग 40 से 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

नगर के ही अनवर ने भी यमुना के खादर में पालेज लगा रखी है, उसका कहना है कि इस बार फसल की अच्छी पैदावार होने की संभावना थी, पालेज पर अच्छा फल आ रहा था, मगर पानी अधिक आने से पालेज खराब होने से नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इन्होंने क्या कहा
बागपत। नगर के किसान फजल, हबीब और जगदीशपुरा के रामपाल, सुंदर, रतन, राम प्रसाद की भी पालेज खराब होने से किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। वह कहते हैं कि बिना मौसम की बारिश के बाद पानी बढ़ा है, इससे किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed