{"_id":"62d990045e7add2c5846052d","slug":"waterlogging-started-on-the-path-of-the-school-kahkra-news-mrt5979588138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड यात्रा के मददेनजर खेकड़ा में पाठशाला मार्ग पर बने जलभराव की निकासी कराई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड यात्रा के मददेनजर खेकड़ा में पाठशाला मार्ग पर बने जलभराव की निकासी कराई शुरू
विज्ञापन
खेकड़ा मे पाठशाला रोड पर फैक्टरियों के कैमीकल युक्त पानी से हुए जलभराव को देखते एसडीएम अजय कुमार,
- फोटो : KAHKRA
पाठशाला मार्ग पर जलभराव की निकासी कराई शुरू
खेकड़ा। फैक्टरियों के केमिकल युक्त दूषित पानी से पाठशाला रोड पर जलभराव बना हुआ है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने बृहस्पतिवार को मौके का निरीक्षण कर फैक्टरी मालिकों को सड़क पर पानी ना बहने देने के निर्देश दिए। मशीन मंगवाकर नाले की सफाई कराकर पानी निकलवाया।
खेकड़ा में पाठशाला मार्ग पर पावरलूम की करीब एक दर्जन फैक्टरियां हैं। फैक्टरियों के पानी की निकासी के लिए नाला भी बना हुआ है। लेकिन सफाई न होने के कारण महीनों से नाला गंदगी से अटा पड़ा है। इससे नाले में पड़ने वाला फैक्टरियों का केमिकल युक्त दूषित पानी किसानों के खेतों और पाठशाला मार्ग पर भरा हुआ है। किसानों की तो दूषित पानी से सैकड़ों बीघा फसल भी नष्ट हो चुकी हैं। चार दिन पूर्व आक्रोशित किसानों ने इसके विरोध में तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम से समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को मार्ग पर जलभराव का मुद्दा उठा। लोगों ने एसडीएम को बताया कि क्षेत्र के सभी लोग खेकड़ा पाठशाला मार्ग से गुजरते हैं। दो दिन बाद कांवडिये भी इस मार्ग से गुजरेंगे। इसलिए मार्ग से जलभराव की समस्या को दूर कराया जाए।
एसडीएम अजय कुमार तुरंत ही तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित के साथ मौके पर पहुंचे और फैक्टरी मालिकों को मार्ग पर फैक्टरियों का पानी न आने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने उनके निर्देश पर जेसीबी मशीन मंगवाकर नाले की सफाई शुरू कराने के साथ ही सड़क पर बने जलभराव को निकलवाने का भी कार्य शुरू करा दिया। एसडीएम ने बताया कि जलभराव से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को मिट्टी और पत्थर डलवाकर दो दिन के अंदर दुरुस्त करा दिया जाएगा।