फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterlogging on the way to school in Titaroda village, children are getting injured

Baghpat News: तितरौदा गांव में स्कूल के रास्ते पर जलभराव, चोटिल हो रहे बच्चे

Wed, 07 Aug 2024 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the way to school in Titaroda village, children are getting injured
-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर समस्या समाधान की मांग
विज्ञापन

फोटो - 10
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। तितरौदा गांव में पानी की निकासी न होने से स्कूल जाने वाले रास्ते पर जलभराव हो गया है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। कीचड़ के कारण वहां से गुजरने वाले बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

गांव में पानी की निकासी की समस्या है, जिससे रास्ते पर जलभराव हो गया है। वहीं बारिश होने से जलभराव होने से समस्या बढ़ जाती है। गांव का मुख्य रास्ता होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव के बच्चे इसी रास्ते से होकर स्कूल जाते हैं। रास्ते पर जलभराव और कीचड़ होने से आए दिन बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बार-बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गांव के लोगों ने जलभराव और घायल विद्यार्थी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

---
वर्जन - ग्राम पंचायत निधि में बजट की कमी के कारण जलभराव और रास्ते की समस्या का समाधान नही हो पाया है। जिला पंचायत से जलभराव और रास्ते के निर्माण के लिए बजट की मांग की गई है। - प्रिंस जैन, सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed