फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterlogging, movement disrupted in Gandhi Underpass

गाधी अंडरपास में जलभराव, आवागमन बाधित

Mon, 17 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging, movement disrupted in Gandhi Underpass
अंडरपास में जलभराव - फोटो : BAGHPAT
बागपत। रेलवे के अंडरपास ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गए हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं। गाधी-नौरोजपुर गुर्जर गांव के अंडरपास में दस दिन से जलभराव के कारण छह गांव के ग्रामीणों का गुजरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे और प्रशासन के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव के ग्रामीण अरविंद भाटी, प्रदीप कुमार, सुखबीर सिंह, नीरज, भोलाराम और मोहन मिस्त्री ने बताया कि अंडरपास में दस दिन पहले आसपास की किसी नाली से पानी भर गया था। यहां से पानी निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण पानी भरा हुआ है। गाधी, नौरोजपुर गुर्जर समेत इस क्षेत्र के छह गांव के ग्रामीणों का गुजरना मुश्किल हो गया है। दुपहिया वाहन गिर जाने से लो चोटिल हो रहे हैं। कार यहां से नहीं निकल सकती। किसानों का आवागमन भी बाधित हो रहा है। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग के अंडरपास मुसीबत
बागपत। दिल्ली से वाया बागपत और शामली होते हुए सहारनपुर होकर गुजरने वाली रेल लाइन के अंडरपास मुसीबत बने हुए हैं। जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण पानी भरा रहता है। बरसात के दिनों में मार्ग बाधित हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान नहीं तो सपा करेगी धरना प्रदर्शन
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कलक्ट्रेट में कार्यकर्ता एकत्र होकर प्रशासन से जवाब मांगेंगे।
मृत गोवंशीय पशु नहीं निकाला
बागपत। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में गोवंशीय पशु मरा हुआ पड़ा है। प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed