फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterlogging and mud made life difficult

Baghpat News: जलभराव और कीचड़ से जीना हुआ दुश्वार

Sun, 06 Aug 2023 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging and mud made life difficult
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

बिनौली। मुकीमपुरा गांव की कश्यप बस्ती में जलभराव व कीचड़ ग्रामीणों के लिए परेशानियों का सबब बनी हुई है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

कश्यप बस्ती की गली के हालात ऐसे हैं कि गली से सुरक्षित गुजरना नामुकिन है। गली में अत्यधिक जलभराव व कीचड़ ग्रामीणों के गले की फांस बना हुआ है। स्कूल जाने वाले बच्चे जूते व चप्पल हाथों में लेकर कीचड़ से होकर गुजरते हैं। समस्या के समाधान को उन्होंने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव के कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में गजय सिंह, जय सिंह, रामू, कालू, राजेन्द्र, सुल्तान रावत, गुलाब, अरविंद कुमार आदि रहे। पंचायत सचिव रविंद्र यादव ने कहा कि गांव में तालाब की खोदाई का कार्य चल रहा है। खोदाई कार्य पूरा हो जाने पर समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed