{"_id":"61e05b5007e6cf1f4324a7d4","slug":"water-of-hindon-river-entered-the-fields-wheat-crop-damaged-baghpat-news-mrt5733067113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में घुसा हिंडन नदी का पानी, गेहूं की फसल खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में घुसा हिंडन नदी का पानी, गेहूं की फसल खराब
विज्ञापन
गढ़ी कलंजरी गांव में गेहूं की फसल में हिंडन नदी का पानी दिखाता किसान
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने की फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। गढ़ी कलंजरी, पूरनपुर नवादा, सरफाबाद गांव के खेतों में हिंडन नदी का पानी भरने से किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल खराब हो गई। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
किसानों ने बताया कि गाजियाबाद के सिरोरा में हिंडन नदी पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से नदी का पानी रोका गया है। बुधवार को पानी ओवरफ्लो होकर गढ़ी कलंजरी के किसानों के खेतों में भर गया है और सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल खराब हो गई। किसान देवराज कसाना ने बताया कि नदी के पानी से उसकी करीब 30 बीघा फसल खराब हो गई है। किसान राजेंद्र का कहना है कि हिंडन नदी के पानी से उसकी करीब 20 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई है। किसान अनिकेत का कहना है कि करीब दो माह पूर्व नदी से करीब 15 बीघा धान की फसल खराब हो गई थी और अब गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। किसान रामफल, ओमप्रकाश, मेनपाल, सोहनपाल, अजब सिंह, महेंद्र, देवराज, शोभित ने प्रशासन से फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।