{"_id":"619e7cfadbaa9a1797287a72","slug":"water-found-after-two-days-in-many-localities-of-the-old-town-baghpat-news-mrt566213550","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने कस्बे के कई मोहल्लों में दो दिन बाद मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने कस्बे के कई मोहल्लों में दो दिन बाद मिला पानी
विज्ञापन
बागपत के पुराना कस्बे स्थित वाल्मिकी मोहल्ले में क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप लाइन सही करते नगर ?
- फोटो : BAGHPAT
- अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सुबह ही पाइप लाइन ठीक करने पहुंच गए नगर पालिका कर्मी
- देशराज मोहल्ला, कश्यप मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला, केतीपुरा में पानी नहीं मिलने से परेशान थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के पुराने कस्बे में वाल्मीकि मंदिर के पास गैस पाइप लाइन दबाने के दौरान पेयजल लाइन तोड़ से पानी की किल्लत झेल रहे कई मोहल्लों के लोगों की समस्या दो दिन बाद दूर हुई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका कर्मी बुधवार सुबह ही लाइन ठीक करने पहुंच गए। दोपहर तक लाइन ठीक करके शाम को पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई।
नगर में घरेलू गैस के लिए पाइप लाइन दबाते हुए कंपनी के कर्मियों ने सोमवार सुबह को पुराने कस्बे में वाल्मीकि मंदिर के पास खोदाई करते हुए पेयजल लाइन तोड़ दी थी। इससे देशराज मोहल्ला, कश्यप मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला, मिर्धानपुरा, केतीपुरा, काजीपुरा, गुर्जर मोहल्ला में सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई थी। पेयजल लाइन सोमवार शाम तक भी ठीक नहीं होने से लोग भड़क गए थे और गैस पाइप लाइन दबा रहे कर्मियों को दौड़ा लिया था। इसके बाद भी पेयजल लाइन ठीक नहीं कराई गई। मंगलवार को भी पानी घरों में जाने की जगह नालियों में बहता रहा था। दो दिन तक करीब आठ हजार लोग पानी की समस्या से जूझते रहे। इसे समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो बुधवार को सुबह नगर पालिका कर्मी मौके पर पहुंचे। नगर पालिका कर्मियों ने पाइप लाइन को ठीक करके पेयजल सप्लाई शुरू की। क्षेत्रवासी अमित चौहान, श्याम चौहान, वीरेंद्र आदि ने बताया कि दो दिन बाद घरों में पानी की सप्लाई शुरू हो गई है।