{"_id":"634eef933feb8660ee5b8058","slug":"warned-the-officers-for-not-listening-baghpat-news-mrt610116463","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू के तेवर रहे तलख, फोन नहीं उठाया तो अफसरों को भुस भरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू के तेवर रहे तलख, फोन नहीं उठाया तो अफसरों को भुस भरने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम व एएसपी को बुलाकर मांग पूरी होते ही धरना स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट में मंगलवार को महापंचायत में भाकियू नेताओं के तेवर काफी तलख दिखाई दिए। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि यूनियन के नेताओं का फोन नहीं उठाया तो भुस भर देंगे। वहां केंद्र व प्रदेश सरकार पर नेताओं ने खूब भड़ास निकाली और उनको किसान विरोधी बताया।
कलक्ट्रेट में किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान, विजिलेंस टीम के छापा, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, नलकूपों पर मीटर न लगाने, ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालान न काटने आदि मांगों को लेकर महापंचायत का एलान किया। किसानों ट्रैक्टर-ट्रॉली से कलक्ट्रेट को भर दिया। जहां से अधिकतर अधिकारी अपनी गाड़िय़ां लेकर चले गए और वहां केवल ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ही खड़ी दिखाई दीं।
अपराह्न करीब तीन बजे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़त रही है। इसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों में फूट डालकर इधर-उधर करना चाहती है। किसानों से कहा जाता है कि वे उनको लूट रहे हैं, लेकिन किसान अपना भला-बुरा समझते हैं। किसान किसी भी बहकावे में न आएं और एकता का परिचय देते हुए संगठन के साथ खड़े रहें। कहा कि यदि प्रधानमंत्री 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य कर दें तो वे समझेंगे कि वह किसान हितैषी हैं।
विज्ञापन
यहां जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, रालोद महासचिव अहमद हमीद, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, प्रदीप धामा, बिजेंद्र मवीकलां, हरेंद्र दांगी, हिम्मत सिंह, भीम सिंह दांगी, सेंसर पाल सिंह, पिंटू सिंह, इंदरपाल सिंह, रालोद के पूर्व जिलाध्क्ष जगपाल तेवतिया, शिवदत्त शर्मा, धूम सिंह भगतजी, राजबीर पहलवान, शिवकुमार, शौकीन प्रधान, शैलेंद्र नैन, महक सिंह आदि मौजूद रहे।
--
तब धरना स्थगित हुआ
कलक्ट्रेट में पिछले 28 दिन से चल रहा धरना मंगलवार को मांगे पूरी होने पर स्थगित हो गया। एडीएम प्रतिपाल चौहान किसानों के बीच पहुंचे और वार्ता की। एडीएम ने कहा कि दिवाली तक किसानों के खाते में 25 करोड़ का भुगतान, पंद्रह नवंबर तक 150 करोड़ खातों में भेजने का आश्वासन, निराश्रित पशुओं को गोशाला में भेजने, किसानों के नलकूपों व घरों से बिजली कनेक्शन बकाया गन्ना भुगतान न होने तक न काटने, खेत में अलाव जलाने पर मुकदमा न करने, अपने घर के लिए रेत लेकर जाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को न पकड़ने सहित आदि मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान मान गए। किसानों ने कहा कि यदि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 15 नवंबर तक नहीं होता है तो डीएम कार्यालय में गन्ना भर दिया जाएगा।