बदलाव चाहती है प्रदेश की जनता : अजित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को रालोद कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में चौधरी अजित सिंह ने कहा कि सपा और भाजपा ने पहले मुजफ्फरनगर में जाट और मुस्लिमों को भिड़ाने का काम किया। अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व भी ऐसे ही हथकंडे अपनाए जा रहे है। हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा ने जाट और गैर जाटों को भिड़ाने का काम किया। भाजपा ने जो रेलवे दोहरीकरण की घोषणा की, वह हवाई है। सारे देश में फसल के लागत मूल्य से कम भाव घोषित किया गया।
एक ओर तो भाजपा किसानों की आय बढ़ाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर फसलों के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं कर रही है। जाट आरक्षण के नाम पर उन्होंने कहा कि यह होना चाहिए। हरियाणा में 15-20 साल से जाट आरक्षण को लेकर आंदोलन चल रहा है, लेकिन कभी भी ऐसी घटना नहीं हुई। यह भाजपा के एक सांसद के इशारे पर किया गया है।
इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष धनपाल गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमोद तोमर, अश्वनी तोमर, डॉ. अजय कुमार, अरुण तोमर बोबी आदि उपस्थित रहे।